यूपी के साधु आश्रम में जींद की युवती से 3 दिन तक रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के साधु आश्रम में जींद की दो बहनों को बंधकर बनाकर रखने और दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवतियों को बंधक बनाकर तीन दिन तक रेप किया गया। आश्रम यूपी के गांव ईगराह में है। पुलिस ने आरोपी को यूपी के इलाहाबाद की अदालत से प्रोटेक्शन वारंट पर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी का नाम गौरीशंकर बताया जा रहा है और वह यूपी के भदोई जिले को गांव ज्ञानपुर का रहने वाला है। शिकायतकर्ता की सूचना पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को काबू किया और उसके खिलाफ दुष्कर्म करने और जाने से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज कर लिया गया।
आरोपी के साथ उसके भाई मनीषानंद को भी काबू किया गया है। मनीषानंद आश्रम का पुजारी है। कार्रवाई करते हुए पुलिस दोनों को आश्रम ले गई और घटनास्थल की निशानदेही कराकर आवश्यक सबूत जुटाए। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं और एक दिन के रिमांड पर हैं।
रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया
मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के रामपुरा टीकरी की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि वह पिछले काफी समय से जींद में रह रही है। वह अपनी छोटी बहन के साथ कामकाज की तलाश में वाराणसी गई थी। वहां उनकी मुलाकात गौरीशंकर से हुई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि गौरीशंकर उन्हें नौकरी का झांसा देकर साथ ले गया और साधु आश्रम के ठहरा दिया। वहां गौरीशंकर ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने दोनों बहनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तीन दिनों तक यह सब चलता रहा।
फिर गौरीशंकर दोनों बहनों को लेकर इलाहाबाद रवाना हो गया। रास्ते में एक यात्री के सहयोग से उसने रेलवे पुलिस को मामले की सूचना दी। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरीशंकर को काबू कर लिया। मामला जींद के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए जींद पुलिस आरोपी ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया।