फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with gju hisar student by making facebook friend

फेसबुक पर दोस्त बनाया, मिलने को बुलाया और रेप कर दिया

Fri, 26 Feb 2016 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 26 Feb 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
rape with gju hisar student by making facebook friend

हिसार में एक युवक ने फेसबुक पर चैटिंग कर युवती को दोस्त बनाया, फिर मिलने के लिए बुलाया और रेप कर दिया। आरोपी युवक राजस्थान के सीकर जिले के गांव खूड़ का बताया जा रहा है। उसने जीजेयू की एक छात्रा से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। धोखे का शिकार होकर आई युवती ने यहां पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। जीजेयू की एक छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर राजस्थान के जिला सीकर के गांव खूड़ निवासी अनुराग कुमार के साथ हुई थी। अनुराग उससे लच्छेदार बातें करता था।
विज्ञापन


चैटिंग का सिलसिला चलता रहा। आखिरकार उसने प्यार का इजहार किया और शादी का झांसा दिया। वह उसकी बातों में आ गई। वह उस पर जान निसार करने की बात कहता था। वह उसके इरादे समझ न पाई। वह नहीं जानती थी कि उसकी नीयत में खोट है। वह उसे सच्चे मन का समझती आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी से कर रहा था दुष्कर्म

rape with gju hisar student by making facebook friend

अब अनुराग ने उसे 31 जनवरी से अपने घर खूड़ में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यही नहीं जब युवती ने उससे शादी का वादा निभाने की बात की तो वह टालमटोल करने लगा।

दो-तीन बार टोलमटोल करने पर युवती ने कड़ाई से शादी करने की बात कही तो वह साफ मुकर गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवती सिटी थाना में पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई।

एएसआई निर्मला की टीम ने युवती का यहां सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया, जहां उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। बाद में पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की कोठी पर दर्ज करवाए।

सिटी थाना पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की है। देर रात केस संबंधित थाना में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed