सिरसा में डेरे के पास युवती से 7 दिन रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा में बेगू रोड स्थित डेरे के पास शिक्षण संस्थान की छात्रा से लगातार 7 दिन तक रेप होने का मामला सामने आया है। पीड़िता को बंधक बनाकर लगातार 7 दिन तक वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़िता की शिकायत पर सिरसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह जिला यमुनानगर की रहने वाली है और सिरसा के बेगू रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कॉलेज के पास स्थित कॉलोनी में उसने एक पीजी में कमरा ले रखा है।
शादी का वायदा कर बलात्कार
शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल को सौंपी शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि पीजी के पास रहने वाला एक युवक कुछ समय से उसे बहलाकर उससे प्यार भरी बातें करता आ रहा था।
युवक ने उससे शादी करने का वायदा भी किया। आरोप है कि उक्त युवक 22 दिसंबर को उसे अपने घर में ले गया और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।
कैद से भागकर पुलिस को बताया
22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक युवक उसके साथ दुराचार करता रहा। 29 दिसंबर को पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर सड़क पर आ गई। उसने सड़क पर खड़ी एंबुलेंस के चालक को अपनी आपबीती सुनाई। चौकी प्रभारी देसराज ने बताया कि पीड़िता के महिला अधिवक्ता समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।a