{"_id":"47d7fdde6ce6baf3c5f47fe94d68926a","slug":"rape-with-disabled-minor-girl-in-moga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवसी दरिंदे ने निशक्त बच्ची को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवसी दरिंदे ने निशक्त बच्ची को भी नहीं छोड़ा
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
वो बच्ची निशक्त है न सुन सकती है और न बोल सकती है। हवस के भूखे दरिंदे ने उस मासूम को भी नहीं बख्शा। मामला पंजाब के मोगा का है। एक गूंगी बहरी नाबालिग लड़की से दुराचार करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि पीड़िता के नाना के बयान पर आरोपी सुखविंदर सिंह पर केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह बच्ची को उठाकर कपास के खेत में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। उधर एक नाबालिग से दुराचार कर धमकी देने के आरोप में एनआरआई जगसीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रमुख ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि आरोपी एनआरआई के तीन विवाह हुए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी एनआरआई की गिरफ्तारी के लिए एयरपोर्ट को लुक आउट सर्टिफिकेट (एलओसी) जारी कर दी गई है।