{"_id":"56fa906e4f1c1b6521f0060d","slug":"rape-with-disable-elderly-woman-10-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बधिर वृद्धा से युवक ने किया रेप, 10 साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक बधिर वृद्धा से युवक ने किया रेप, 10 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में 72 वर्षीय मूक बधिर महिला को सैर करवाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर उससे दुराचार करने के दोषी ओमप्रकाश (30 वर्षीय) को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही उस पर 2 लाख 1 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने यह राशि बतौर मुआवजा पीड़िता को देने के आदेश दिए हैं। ओमप्रकाश के खिलाफ सेक्टर-39 पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
मामला 2 नवंबर 2014 का है। शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाला ओमप्रकाश केबल का काम करता है। उसका घर में काफी आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
घटना वाली रात वह मूक बधिर बुजुर्ग को खाना खाने के बाद सैर कराने के बहाने ले गया। पड़ोसी होने के कारण घरवालों ने ओमप्रकाश के साथ वृद्धा को भेज दिया।
ओमप्रकाश उसे सेक्टर-56 स्थित सरकारी स्कूल के पास अंधेरे में ले गया और वहां उससे दुराचार किया। साथ ही उसने बुजुर्ग को धमकाते हुए इस बारे में किसी को बताने से मना किया।
सहमी हालत में बुजुर्ग घर पहुंची। उसने इशारों से परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के बेटे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।