फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rape with delhi women at sonipat, haryana

गुम हुए कागजात दिलवाने के नाम पर दिल्ली की महिला से रेप

Fri, 12 Aug 2016 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत Updated Fri, 12 Aug 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
rape with delhi women at sonipat, haryana
rape - फोटो : demo
गुम हुए कागजात दिलवाने के नाम पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सोनीपत की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि कागजात दिलाने के नाम पर उसे धोखे से बुलाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली में विवाहित एक महिला का मायका सोनीपत स्थित एक गांव में है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुछ दिन पहले मायके आई थी। इसी दौरान उसके कुछ कागजात गुम हो गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह थाना राई पहुंची थी। थाने में उसे रणवीर नाम का एक युवक मिला था। रणवीर ने कहा कि वह उसके कागजात तलाश करा देगा। यह कहकर उसने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह फोन पर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि एक अगस्त को रणवीर ने उसे राई बुलाया। जहां पर उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। पहले तो वह चुप रही, लेकिन अब उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed