{"_id":"5749ae264f1c1b2f2d693507","slug":"rape-with-daughter-in-law-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते को शर्मसार कर ससुर ने बहू के साथ की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्ते को शर्मसार कर ससुर ने बहू के साथ की हैवानियत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा,लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 29 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
rape demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता को शर्मसार करते हुए व्यक्ति ने अपनी बहू के मुंह पर कपड़ा बांध कर उसके साथ रेप किया। मामला पंजाब के मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) का है। रेप के बाद आरोपी उसे धमकियां देकर फरार हो गया। विवाहिता ने तुरंत इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
विज्ञापन
इसकी शिकायत थाना दाखा की पुलिस को दी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक उसके पति की दुकान है। उसका ससुर घर पर ही रहता है। शुक्रवार को वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह चुन्नी के साथ बांध दिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित का आरोप था कि उसका ससुर पहले भी कई बार उसके साथ दुराचार कर चुका है, लेकिन वह बदनामी के डर से किसी को नहीं बता रही थी।
विज्ञापन
इस बार उसने अपनी मां को बता दिया और थाना दाखा को शिकायत की। थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।