फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with daughter from 2 years

शर्मनाक: 2 साल से बेटी की इज्जत लूट रहा था बाप

Mon, 12 May 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा(करनाल) Updated Mon, 12 May 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
rape with daughter from 2 years

लाडवा क्षेत्र की एक युवती ने अपने कलियुगी पिता पर दो साल से रेप करने का आरोप लगाया है। लाडवा थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवती का मेडिकल कराया। इसमें दुराचार की पुष्टि भी हुई है।

विज्ञापन


इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। आरोपी शिकायतकर्ता युवती का सौतेला पिता हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि उसका पिता उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर व डरा-धमकाकर पिछले लगभग दो वर्षों से दुराचार करता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में रेप की पुष्टि

rape with daughter from 2 years

शनिवार देर रात उसकी मां व सौतेले पिता की किसी बात पर अनबन व लड़ाई झगड़ा हो गया कि बात इतनी बढ़ी कि यह भेद खुलकर सामने आ गया। इस पर पीड़िता की मां ने लड़की को लेकर लाडवा थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई। लाडवा थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि गत देररात ही उनके पास में इस बारे में शिकायत आई थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता लड़की का सौतेला पिता है और मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। अदालत में पेश करने पर आरोपी को अदालत ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed