{"_id":"1117a48f0a484d2949163cf8a70da4a2","slug":"rape-with-child-and-brutal-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में रेप के बाद बच्ची की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीरतपुर साहिब में रेप के बाद बच्ची की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कीरतपुर साहिब,रोपड़(पंजाब)
Updated Fri, 29 May 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से स्कूल जा रही मासूम बच्ची से दरिंदे ने की हैवानियत और फिर मार डाला। दिल हदलाने वाली यह वारदात पंजाब के गुरु की नगरी कहे जाने वाले कीरतपुर साहिब(रोपड़) में घटी। गुरु की नगरी में 9 साल की बच्ची से दुराचार के बाद हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को तीसरी कक्षा की बालिका स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन जब देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। स्कूल से पता करने पर जानकारी मिली कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं थी।
विज्ञापन
उसके बाद परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन जब लड़की नहीं मिली तो इसकी शिकायत कीरतपुर साहिब पुलिस के पास की गई।
वीरवार को पुलिस को लड़की का अर्धनग्न शव नहर के किनारे झाड़ियों में मिला। इसकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पंहुचे।