फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rape with 7 years old child by fathers friend

पिता के दोस्त और मौसेरे भाई ने की 7 साल की मासूम से दरिंदगी

Sat, 02 Apr 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 02 Apr 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
rape with 7 years old child by fathers friend
बच्ची से रेप - फोटो : demo pic

हरियाणा के पानीपत के थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एक कॉलोनी में शुक्रवार को पिता के दोस्त और अपने ही मौसेरे भाई ने सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। नशे में धुत दोनों आरोपियों ने बच्ची को पीटने के साथ ही उसके साथ सामूहिक दुराचार भी किया। हैवानों ने बच्ची के नाजुक अंगों में ब्लेड मारे और अमानुषिक कृत्य किए।

विज्ञापन


लंच पर काम से लौटे व्यक्ति ने बेटी को खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा पाया। पुलिस ने बच्ची के बड़े भाई से पूछताछ कर दोनों आरोपियों को दो घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर दोनों दरिंदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर काम करता है और पत्नी कोठियों में झाडू़ पोंछा करती है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। शुक्रवार को वे दोनों काम पर गए थे। एक बेटा मोहल्ले में दोस्तों के साथ खेल रहा था। दूसरा घर पर बहन के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर साढ़े 12 बजे उसका दोस्त बिहार का संतोष और बच्ची का मौसेरा भाई बिहार के गांव महुबर निवासी संदीप शराब की बोतल लेकर उसके घर आए। उन्होंने उसके बेटे को नमकीन लेने के लिए दुकान पर भेज दिया, जो रास्ते में बच्चों संग खेलने में लग गया। सवा एक बजे वह काम से घर लौटा तो वहां का दृश्य देखकर उसके पांवों तले जमीन खिसक गई। उसकी सात वर्षीय बेटी फर्श पर बेहोश पड़ी थी। उसके शरीर से खून बह रहा था। कमरे में शराब की खाली बोतल भी रखी हुई थी।

बच्ची के नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार किया गया

rape with 7 years old child by fathers friend
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो

बच्ची का पिता वह तुरंत बच्ची को गोद में उठा थाना चांदनी बाग पहुंचा। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती  कराया। उपचार कर रही महिला चिकित्सक के अनुसार बच्ची के नाजुक अंगों पर ब्लेड से वार किया गया था। उसके साथ काफी हैवानियत की गई थी।

श में आने पर बच्ची ने चिकित्सक को आपबीती भी बताई। बाद में पुलिस ने संदीप को उझा रोड के पास से और संतोष को सेक्टर 24 में कोठी से गिरफ्तार कर लिया। संतोष वहां एक कोठी में फर्श रगड़ाई का काम कर रहा था। 

सुख-दुख का साथी समझा, जिंदगी भर का दुख दे गए
पीड़ित पिता ने बताया कि वह पांच साल से पानीपत में रह रहा है। उसके परिवार में पांच दिन बाद शादी है। शादी में जाने के लिए उसने  15 हजार रुपये घर पर रखे हुए थे। दरिंदे ये रुपये भी चुरा ले गए। उसके अनुसार संदीप और संतोष दोनों उसके दोस्त की तरह थे। उसने परदेस में दोनों को सुख-दु:ख का साथी समझा था, लेकिन दोनों उसको जिंदगी भर का दुख दे गए। 

 कविता, प्रभारी, महिला पुलिस थाना, पानीपत ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed