फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 2 minor daughter by father

नाबालिग बेटियों के साथ बाप करता था रेप

Tue, 01 Jul 2014 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 01 Jul 2014 05:35 PM IST
विज्ञापन
rape with 2 minor daughter by father

रिश्ते को कलंकित करते हुए हरियाणा के यमुनानगर में एक बाप 6 महीने से अपनी दो बेटियों की इज्जत लूट रहा था। 12 और 15 वर्षीय दोनों बेटियों से सात माह से दुराचार करने का पता जब उसकी पत्नी को चला तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


मामला थाना फर्कपुर के जोगिंद्र नगर का है। जिसमें पुलिस ने दोनों लड़कियों के मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर उनके आरोपी बाप के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती थी आरोपी की पत्नी

rape with 2 minor daughter by father

थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र नगर निवासी महिला ने बताया कि वह दिसंबर 2013 से बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान घर पर 12 और 15 वर्षीय दो बेटियां रहती थी।

अस्पताल में देखरेख के लिए उसकी एक बेटी साथ रहती थी। कुछ दिन पहले जब अस्पताल से छुट्टी मिली और वह घर पहुंची तो बेटियों ने बताया कि पिता ने उनके साथ दुराचार किया है। यह सुन महिला को पहले तो यकीन नहीं हुआ। बाद में जब अपने पति से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

मेडिकल में दुराचार की पुष्टि, बाप फरार

rape with 2 minor daughter by father

महिला ने इसकी सूचना थाना फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों लड़कियों का मेडिकल कराया जिसमें उनके साथ दुराचार की पुष्टि हुई।

मामले के जांच कर रहे अधिकारी एएसआई प्रवीण कौर ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ बेटियों से दुराचार का केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed