{"_id":"6ac566b2500a1a5dea0daad1","slug":"fire-breaks-out-in-pvc-camp-within-airport-complex-one-person-suffers-burns-another-injured-lucknow-news-c-13-lko1070-1953607-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट परिसर में बने पीवीसी कैंप में लगी आग, एक झुलसा, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट परिसर में बने पीवीसी कैंप में लगी आग, एक झुलसा, एक घायल
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास लगे पीवीसी कैंप में लगे आग।
सरोजनीनगर। एयरपोर्ट परिसर में बने दो मंजिला पीवीसी लेबर कैंप में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दस गाड़ियों से आग पर काबू पाया। बचने के लिए कैंप की दूसरी मंजिल से कूदने पर एक श्रमिक घायल हो गया, जबकि एक झुलस गया।
ठेकेदार श्रीपति सिविल इंफ्रा वर्क्स एयरपोर्ट परिसर में टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड का एक फाइव स्टार होटल का निर्माण कर रहा है। इसमें करीब चार हजार श्रमिक काम कर रहे हैं। इनके रहने के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से करीब पांच सौ मीटर दूर अस्थाई पीवीसी के दो मंजिला कैंप बनाए गए हैं। हर कैंप में 33 कमरे हैं, जिनमें 400 मजदूर रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक कैंप के भूतल पर बने कमरा नंबर नौ में अचानक आग लग गई। कमरे में मौजूद 12 श्रमिकों ने लपटें देखकर दूसरे श्रमिकों को जगाया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई।
भगदड़ के चलते दो श्रमिक फंसे
भगदड़ के चलते कैंप में बिहार के सहरसा निवासी श्रमिक निर्मल और प्रतापगढ़ के सालीपुर निवासी राहुल कुमार फंस गए। राहुल ने बचने के लिए कैंप की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। वहीं निर्मल झुलस गए। किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन, दमकल और पुलिस कर्मियों को दी गई।
विज्ञापन
फटे सिलिंडर, दहशत में आए लोग
कुछ ही देर में एफएसओ सरोजनीनगर सुमित सिंह नौ गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। दमकल कर्मियों ने दो टीमों में बंट कर काम शुरू किया। इस बीच कैंप में रखे गैस सिलिंडर फटने लगे। धमाकों से वहां मौजूद लोग सहम गए। आग की भयावहता को देखते हुए एयरपोर्ट में लगी एक और दमकल की गाड़ी मंगाई गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
खाना बनाने के दौरान लगी आग
एफएसओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरा संख्या नौ में श्रमिक खाना बना रहे थे तभी आग लग गई। कैंप पीवीसी के थे इसलिए आग बढ़ती चली गई। हादसे में कमरों में रखा श्रमिकों का सामान जल गया।