फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim minor girl dead in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गैंगरेप पीड़िता की मौत

Sat, 25 Jul 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लाडवा,कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, लाडवा,कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sat, 25 Jul 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
rape victim minor girl dead in suspicious circumstances

बारात में आए 2 युवकों की दरिंदगी की शिकार बनी नाबालिग लड़की की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। मामला लाडवा के एक गांव का है। यहां नाबालिग लड़की बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी, जिसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई।

विज्ञापन


उसके साथ 20 फरवरी को गांव में ही एक शादी में आए दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पड़ोस के ही एक परिवार के 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर इस हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित लड़की के माता-पिता की पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के साथ नाली में गिरे ईंट रोड़े को लेकर कहासुनी हो गई थी। बीच-बचाव के बाद मामला रफा-दफा हो गया और लड़की को घर पर अकेली छोड़कर उसके माता-पिता मजदूरी के लिए चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी परिवार फरार, तनाव के बाद पुलिस टीम तैनात

rape victim minor girl dead in suspicious circumstances

देर शाम लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिमरनदीप सिंह, डीएसपी नूपुर बिश्नोई मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम का ब्यौरा लिया।

एसपी के आदेश पर लाडवा पुलिस ने शुक्रवार को लड़की के दादा की शिकायत पर गांव के परमति, राजेश, हरजिंद्र कौर, बाली, कांता, केशर, राम कुमार सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी लड़की के बयान दर्ज करने के लिए रात को ही चंडीगढ़ चले गए थे, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की टीम गांव में तैनात की गई है। आरोपी परिवार घर को ताला लगाकर फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed