फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim cries chief minister prakash singh badal

जब सीएम के सामने रोई बलात्कार पीड़िता

Sat, 25 Oct 2014 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लुधियाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 25 Oct 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
rape victim cries chief minister prakash singh badal

प्रापर्टी डीलर पर 10 माह से बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला मुख्यमंत्री बादल के सामने रो पड़ी। यह वाक्या तब हुआ जब मुख्यमंत्री बादल विश्वकर्मा दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में उद्यमियों को सम्मानित कर रहे थे। अचानक भीड़ से ये महिला निकली और मुख्यमंत्री को रो रोकर अपना दुख सुनाने का प्रयास किया। इससे हाल में हड़कंप मच गया और सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और हॉल के बाहर ले गए। वहां पर वह बेहोश हो गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद तहसीलदार का कहना है कि महिला की शिकायत सुनने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसके हाथ में एक शिकायती पत्र था, उसे बाद में पुलिस के हवाले अगली कार्रवाई के लिए कर दिया गया।

विज्ञापन

10 माह से रेप कर रहा था प्रापर्टी डीलर

rape victim cries chief minister prakash singh badal

पुलिस कमिश्नर के नाम शिकायती पत्र में महिला ने अपने पड़ोसी प्रापर्टी डीलर पर बैंक से लोन कराने के नाम पर उससे दस माह तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने सीएम बादल ने मांग की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।

बेटे को कारोबार खुलवा कर देने के लिए मकान को गिरवी रख कर बैंक से लोन दिलाने के लिए प्रापर्टी डीलर ने उनसे रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात ले लिए और उसके बाद बहाने बनाने लगा और दुराचार करता रहा। उसकी अश्लील फोटो जारी करके समाज में बदनाम का कह कर उसे धमकाता रहा। महिला ने मांग की है कि आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ  मामला दर्ज करके उसे सजा दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed