जब सीएम के सामने रोई बलात्कार पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी डीलर पर 10 माह से बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला मुख्यमंत्री बादल के सामने रो पड़ी। यह वाक्या तब हुआ जब मुख्यमंत्री बादल विश्वकर्मा दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में उद्यमियों को सम्मानित कर रहे थे। अचानक भीड़ से ये महिला निकली और मुख्यमंत्री को रो रोकर अपना दुख सुनाने का प्रयास किया। इससे हाल में हड़कंप मच गया और सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और हॉल के बाहर ले गए। वहां पर वह बेहोश हो गई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।
मौके पर मौजूद तहसीलदार का कहना है कि महिला की शिकायत सुनने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। उसके हाथ में एक शिकायती पत्र था, उसे बाद में पुलिस के हवाले अगली कार्रवाई के लिए कर दिया गया।
10 माह से रेप कर रहा था प्रापर्टी डीलर
पुलिस कमिश्नर के नाम शिकायती पत्र में महिला ने अपने पड़ोसी प्रापर्टी डीलर पर बैंक से लोन कराने के नाम पर उससे दस माह तक दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने सीएम बादल ने मांग की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।
बेटे को कारोबार खुलवा कर देने के लिए मकान को गिरवी रख कर बैंक से लोन दिलाने के लिए प्रापर्टी डीलर ने उनसे रजिस्ट्री समेत अन्य कागजात ले लिए और उसके बाद बहाने बनाने लगा और दुराचार करता रहा। उसकी अश्लील फोटो जारी करके समाज में बदनाम का कह कर उसे धमकाता रहा। महिला ने मांग की है कि आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे सजा दिलाई जाए।