फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape victim birth a girl child in jalandhar

रेप पीड़िता बनी मां, सिविल अस्पताल में जन्मी बच्ची

Sun, 22 Nov 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 22 Nov 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
rape victim birth a girl child in jalandhar

रेप पीड़िता ने जालंधर के सिविल अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म के बाद उसकी मां के चेहरे पर खुशी की जगह दुख और आंखों में आंसू ढुलक रहे थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उक्त पीड़िता रेप के बाद से जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में रह रही थी। उसने तमाम बातों को सोचते हुए पीछे छोड़ते हुए अपने बच्चे को जन्म देने का निर्णय किया था। डिलिवरी पेन के कारण वीरवार रात उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया जिसके बाद शुक्रवार को उसने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


बठिंडा में युवती के साथ रेप हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने रेप केस दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया था। मामला अदालत में पहुंचने के बाद अदालत ने युवती को गांधी वनिता आश्रम भेजने के आदेश दिए थे। तब से वह यहीं रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

rape victim birth a girl child in jalandhar

उधर खन्ना के समराला क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत पर समराला पुलिस आरोपी सिंकदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता बताया कि कुछ महीने पहले मैं परिवार के शादी में गया था। वहां पर मेरी लड़की के साथ आरोपी की जान पहचान थी।

मेरी लड़की ने बताया कि कुछ महीने पहले आरोपी का देर रात फोन आया उसने कहा कि अगर तुम अपने गांव में बनी सरकारी बिल्डिंग में मुझसे मिलने नही आई तो मैं तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। धमकी से डर कर मेरी बेटी उससे मिलने चली गई। वहां उसने मेरी बेटी के साथ दुराचार किया।

डर के कारण बेटी ने किसी को कुछ नही बताया। कुछ महीने बाद जब शारीरिक तकलीफ रहने लगी तो उसने अपनी चाची से सारी बात बताई। इसके बाद मुझे पता चला। समराला पुलिस ने आरोपी सिकंदर सिंह पर रेप का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed