'पुलिसवाले' ने एक साल रेप कर बनाया गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की मोबाइल फोन पर गलत नंबर लगने से एक युवक के संपर्क में आ गई। युवक ने लड़की को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया। लड़की अंबाला की और लड़का पंजाब का रहने वाला है।
धीरे-धीरे रोजाना बातें शुरू हुईं और बात दोस्ती तक पहुंच गई। इसी बीच लड़का-लड़की से मिलने के लिए शहर पहुंचा। लड़के ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। लड़की गर्भवती हो गई। जब लड़की ने इस बारे में लड़के को बताया, तो वह शादी से आनाकानी करने लगा।
फिर लड़की ने हिम्मत जुटाकर सारी बात अपने पेरेंट्स को बताईं। लड़की एवं पेरेंट्स लड़के के घर पहुंचे। लेकिन लड़के के घरवालों ने उनसे कोई बात नहीं की। इसी बीच लड़की ने 20 जून को एसएसपी से मिलकर आपबीती बताई। साथ ही केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन पौने दो महीने में भी कोई केस दर्ज नहीं किया।
दो माह की थी गर्भवती हुआ मिसकैरिज
तनाव एवं परेशानी में चल रही लड़की का मंगलवार को गर्भपात (मिसकैरिज) हो गया। जैसे ही मामला मंगलवार को मीडिया तक पहुंचा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़के एवं अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सरकारी अस्पताल में भर्ती लड़की ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी किसी लड़के से मोबाइल फोन पर अचानक बात हुई थी। लड़के ने खुद का नाम भगवान सिंह उर्फ बल्ली बताया। वह पंजाब के जिला संगरूर के गांव महासिंह वाला का रहने वाला है।
कुछ समय बातचीत के बाद लड़की ने अपना फोन नंबर बदल लिया। इसके बाद लड़के ने फेसबुक पर किसी न किसी ढंग से लड़की का फोन नंबर ढूंढ लिया। साथ ही फिर उसे फोन करने लगा। बल्ली ने खुद को पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया।
मोहाली के एक होटल में बनाता था शारीरिक संबंध
सरकारी मुलाजिम होने के कारण वह उस पर विश्वास करने लगी।फिर बल्ली उसे मोहाली के फेज-5 स्थित एक होटल में ले जाता रहा। जहां पर उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।
जब लड़की ने उसे गर्भवती होने की बात बताई और जल्द से शादी करने की बात कही, तो वह आनाकानी करने लगा। लड़की ने बताया कि जब वह अपने पेरेंट्स को लेकर लड़के के घर गई, तो उसके पारिवार वालों ने भी कहा कि ऐसे केस तो अक्सर हो जाया करते हैं और उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।
दो माह तक पुलिस ने समझाया केस का नफा नुकसान
लड़की के पिता ने बताया पौने दो महीने तक पुलिस उन्हें केस दर्ज होने के फायदे नुकसान समझाती रही, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह ने बताया कि इससे पहले दोनों परिवारों में समझौते की बात चल रही थी।
लेकिन समझौता न होने के चलते पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर भगवान सिंह, हेमराज तथा लड़के ताया के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 201 तथा 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
लड़की के पिता ने बताया कि वह दो माह से गर्भवती थी। पुलिस ने लड़की के पेरेंट्स के कहने पर भ्रूण को डीएनए टैस्ट कराने के लिए लैबे भेज दिया है। पीड़ित लड़की मूल रूप में हरियाणा के जिला अंबाला के एक गांव की रहने वाली है। वह, शहर में पीजी रहती थी।