फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape to woman, MMS and blackmail

रेप का वीडियो बनाया और ब्लैकमेलिंग शुरू

Sat, 11 Oct 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब) Updated Sat, 11 Oct 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
rape to woman, MMS and blackmail

एक महिला ने आरोप लगाया है कि बहाने से बुलाकर उसके पहचान के व्यक्ति ने उससे रेप किया और उसकी वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल।

विज्ञापन


घटना पंजाब के खरड़ की दशमेश एंक्लेव की है। पीड़ित महिला के अनुसार व्यक्ति उससे निरंतर दुराचार करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बच्चों को मारने की धमकी दी।

इस संबंध में एसएसपी की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी गांव मकड़ाना, चमकौर साहिब निवासी रविंदर कुमार उर्फ रवि के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसके पति से मतभेद होने के कारण उनका तलाक का मामला रोपड़ अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ, पीते ही बेहोश

rape to woman, MMS and blackmail

महिला के अनुसार मौजूदा समय में वह अपने दो बच्चों के साथ दशमेश एंक्लेव में रहती है। इससे पूर्व वह चमकौर साहिब में अपने परिवार के साथ रहती थी। लगभग 9 महीने पूर्व उसके पड़ोस में रहने वाले रविंदर कुमार ने उसे बहाने से मोरिंडा बुलाया और अज्ञात स्थान पर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

व्यक्ति ने बेहोशी की हालत में उससे रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर बार बार मिलने को बुलाता व हर बार अलग स्थान पर कमरे किराए पर लेता व उससे रेप करता जब भी विरोध करती तो आरोपी उसकी वीडियो सार्वजनिक करने और बच्चों को मारने की धमकी दे देता।

इससे तंग आकर उसने एक शिकायत एसएसपी मोहाली को दे दी। जांच के बाद एसएसपी के आदेश पर आरोपी रविंदर कुमार के खिलाफ खरड़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कई महीनों से फरार बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed