घर में महिला को बंधक बनाकर अस्मत लूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-52 में महिला के घर में घुसकर तीन युवकों ने उसे बंधक बना लिया। एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला का मेडिकल कराया और पड़ोस में रहने वाले अरुण, रवि और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता महिला के सात बच्चे हैं।
पकड़े गए आरोपियों को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया
महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले अरुण, रवि और राहुल मंगलवार को घर में घुस आए। उन्होंने बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि अरुण ने उसके साथ दुराचार किया।
वहीं, रवि और राहुल ने आरोपी का साथ दिया। डीएसपी साउथ एसएस मलिक ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।