{"_id":"d7888ec9591e12a7dceb6aadfe793614","slug":"rape-to-abnormal-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक, मंदबुद्धि महिला को भी नहीं छोड़ा हवसी ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक, मंदबुद्धि महिला को भी नहीं छोड़ा हवसी ने
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 16 Mar 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
एक गांव में 45 वर्षीय मंदबुद्धि महिला के साथ युवक ने रेप किया। तारागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर सिविल अस्पताल को मेडिकल कराने के लिए पहुंची पीड़िता को डाक्टर के छुट्टी पर होने की वजह से वापस लौटा दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी 45 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी घर में एक अलग कमरे में रहती है।
रात के समय वह कमरे में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर गांव का कविराज नामक युवक कमरे में घुस आया। आरोप है कि उसने उसके साथ जबरदस्ती की।
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब शोर सुना तो आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गया। तारागढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर कविरात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।