फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape the minor girl in ludhiana

नाबालिग को घर से अगवा कर चलती कार में रेप

Wed, 09 Apr 2014 06:10 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
rape the minor girl in ludhiana
चंडीगढ़ रोड स्थित ईडब्लूएस कालोनी इलाके में रहने वाली एक नाबालिग को कार ड्राइवर ने अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद आरोपी ने नाबालिगा से चलती कार में ही दुराचार किया और उसे धमकियां देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की तो पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर बस्ती जोधेवाल निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक दिन के पुलिस रिमांड पर

rape the minor girl in ludhiana

पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए है।

पड़ोसियों के लड़के की बारात में गया था आरोपी

rape the minor girl in ludhiana

थाना डिविजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि करीब डेढ़ महीना पहले पीड़ित के पड़ोसियों के घर शादी थी और बारात अमृतसर जानी थी। आरोपी अजय टेक्सी लेकर अमृतसर बारातियों के साथ गया था।

उसकी गाड़ी में बैठ कर पीड़िता भी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गई थी। सोमवार की देर रात को वह घर पर सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी उनके घर आया और उनकी बेटी को बरगला कर कार में ही अगवा कर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी

rape the minor girl in ludhiana

आरोपी ने कार में ही पीड़ित नाबालिग के साथ दुराचार किया और मंगलवार की सुबह उसे घर के पास फेंक कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंच सारी बात अपने परिजनों को बताई।

देर शाम परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। आरोपी की भी मेडिकल जांच कराई जाएगी। आरोपी अजय को वीरवार दोबारा से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed