{"_id":"5729b0ea4f1c1bdf795cd0cd","slug":"rape-rapist-rapist-fater-rape-with-daughter-molestion-with-daughter-crime-mahendragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में बोली युवती, पिता से बचाएं, 3 साल से कर रहे गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में बोली युवती, पिता से बचाएं, 3 साल से कर रहे गंदा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
Updated Thu, 05 May 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
महेंद्रगढ़ में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता के द्वारा बेटी के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पिता पिछले तीन साल से बेटी के साथ छेड़खानी कर रहा था। इससे तंग आकर बेटी ने सारी बात गांव के सरपंच को बता दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
पीड़िता के अनुसार उसका पिता ट्रक ड्राइवर है, वह उसके साथ पिछले तीन साल से छेड़खानी करता आ रहा था। मंगलवार को उसकी मां मायके गई हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
पीड़िता किसी तरह से अपने पिता के चुंगल से निकल कर पड़ोसियों को घर पहुंची। जहां से वह गांव के सरपंच के घर पहुंची और सरपंच को सारी बातें बता दी। इसके बाद सरपंच अत्तर सिंह ने संबंधित चौकी इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। जिस पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
गांव के सरपंच अत्तर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने जब उसे घटना की जानकारी दी तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जांच अधिकारी दयानंद ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए महिला थाना से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। बयान दर्ज होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।