फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape neighbour girl student

नानके घर घूमने आया, पड़ोसी छात्रा से रेप

Sat, 06 Dec 2014 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 06 Dec 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
rape neighbour girl student

हवस में अंधे एक युवक ने अपने नानके घर के पड़ोस में रहने वाली एक स्कूली छात्रा के साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता उस समय चला जब छात्रा के परिजन घर पहुंचे। उन्होंने जब शोर मचाया तो युवक ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन लोगों की मदद से छात्रा के परिजनों ने उसे काबू कर लिया। लोगों ने उसकी खूब पिटाई की।

विज्ञापन


इसी दौरान सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर टिब्बा रोड स्थित प्रीत नगर निवासी दिलजोत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए है।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

rape neighbour girl student

पीड़ित छात्रा के परिजनों द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे।

पीछे से उनकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोपी दिलजोत सिंह के नानके उनके घर के पास ही रहते है। दिलजोत शुक्रवार को अपने नानके घर आया हुआ था। इसी दौरान वह मौका देख उनके घर में दाखिल हो गया। आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुराचार किया। इसी दौरान छात्रा के परिजन ऊपर से पहुंच गए।

उन्होंने आरोपी को देखते ही शोर मचा दिया। शोर सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने युवक को काबू कर उसकी खूब पिटाई की। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed