आर्केस्ट्रा डांसर बनने आई थी, 'वेश्या' बना डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्केस्ट्रा में काम दिलाने के बहाने बुलाई युवती से दो युवकों पर लगातार तीन सप्ताह तक रेप के आरोप हैं। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे धमकियां भी दीं।
किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से निकली और थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत की।
पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर उसकी मौसी, मौसा, एसके पुरी और अंकुर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए पटियाला भेज दिए गए।
मौसी आई थी पीड़िता को लेकर
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक आरोपी महिला उसकी मौसी बनी हुई है। वह आर्केस्ट्रा का काम करती है। कुछ दिन पहले उसे अमृतसर से यह कह कर लाई कि वह उसे काम दिला देगी। दो दिन जगहों पर उसे साथ में ले जाने के बाद आरोपी ने उसे एसके पुरी के घर छोड़ दिया। वहां पर आरोपी एसके पुरी ने करीब दो सप्ताह तक उसके साथ दुराचार किया।
इसके बाद आरोपी ने उसे ताजपुर रोड पर रहने वाले अंकुर के घर छोड़ा और खुद चला गया। अंकुर ने तीन चार दिन लगातार उसके साथ दुराचार किया। आरोपी उसे जबरदस्ती किटी पार्टियों में भी ले जाते रहे। पीड़ित किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी और उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इस मामले में की जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच करा दी है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।