फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   rape, girl rape, rape by uncle, sister rape, aunt force girl to be prostitute, bathinda, punjab

पहले मौसा ने रेप किया फिर भाई ने, मौसी ने बना डाला 'वेश्या'

Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Sat, 04 Jun 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
rape, girl rape, rape by uncle, sister rape, aunt force girl to be prostitute, bathinda, punjab
rape
बिन मां की बेटी को सहारा देने के नाम पर मौसा-मौसी ने दिनरात बिकने वाली 'वेश्या' बना दिया। पहले मौसा ने रेप किया, फिर मौसेरे भाई ने। मौसी को शिकायत की तो उसने भांजी के जिस्म से कमाई शुरू कर दी। ये दिल दहलाने वाली घटना पंजाब के बठिंडा शहर में सामने आई। 
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर भले ही आरोपी मौसी,मौसा और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें सिर्फ 3 व्यक्ति ही गिरफ्तार किए गए, जबकि अन्य सरेआम घूम रहे हैं। अब पीड़िता ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन


बठिंडा में मामी के घर पर रह रही गांव जोधपुर रोमाणा की 14-15 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 वर्ष पहले उसकी मां की मौत हो गई थी, जबकि पिता मानसिक परेशानी के कारण कहीं चला गया। उसकी मौसी उसको अपने साथ गांव पूहली ले आई। जब वह 14 वर्ष की हुई तो वे बठिंडा आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे मौसा-मौसी उसको दिन-रात देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगे। मौसा और मौसेरे भाई ने भी जान से मारने की धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इसकी शिकायत मौसी को की लेकिन उसने अनसुना कर दिया। यह सब कुछ चलता रहा।


लड़की ने बताया कि इस सब के चलते वह बीमार रहने लगी, इसलिए वह वहां से भाग आई और थाना कैनाल कालोनी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा उसकी मौसी,मौसा और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिनमें सिर्फ 3 व्यक्ति ही गिरफ्तार किए गए, जबकि अन्य सरेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed