{"_id":"572721d14f1c1bff7a5ccf39","slug":"rape-girl-child-rape-child-rape-sonipat-rape-gannaur-rape-haryana-rape-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली 4 साल की बच्ची का रेप कर गया अंजान शख्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली 4 साल की बच्ची का रेप कर गया अंजान शख्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गन्नौर(हरियाणा)
Updated Wed, 04 May 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना। घर पर अकेली बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार किया। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को वहीं बिलखता छोड़ फरार हो गया। बाद में जब बच्ची के परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीड़ित बच्ची के परिजनों का कहना है कि वे गन्नौर जीटी रोड पर एक कमरे में किराए पर रहते हैं। वहीं आसपास ही मजदूरी कर अपने परिवार का लालन पोषण करते हैं। रविवार को वह काम पर गए हुए थे और उनकी चार साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति उनके घर घुस आया और उनकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
वे जब काम खत्म कर घर लौटे तो उनकी बेटी बिलखती मिली। वे इलाज के लिए उसे गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे और मामले की जानकारी जीटी रोड पुलिस चौकी में दी। अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।