{"_id":"5707c2114f1c1bd661c8111e","slug":"rape-child-rape-girl-rape-minor-girl-rape-ludhiana-rape-punjab-rape-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बच्ची को अकेला देखकर व्यक्ति की नीयत डोली, रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में बच्ची को अकेला देखकर व्यक्ति की नीयत डोली, रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 08 Apr 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने बच्ची को कमरे में अकेली देखकर उसके साथ दुराचार किया। घटना का पता उस समय चला जब चाचा ने बच्ची को रोते हुए पाया। मामला लुधियाना का है। बच्ची को रोते देख चाचा ने पूछा तो उसने सारी बात बताई तो पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर ईडब्ल्यूएस कालोनी के रहने वाले जय प्रकाश के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार सुबह अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिया।
पीड़ित बच्ची के चाचा के मुताबिक उसकी भतीजी निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। गत दिवस वह छत पर सोने के लिए चला गया। इसी दौरान बच्ची अकेली कमरे में बैठी हुई थी। आरोपी उसके कमरे में आया और उसके साथ दुराचार किया। सुबह जब पीड़िता का चाचा अपने काम पर जाने लगा तो बच्ची रो रही थी। उसने बच्ची से रोने के कारण पूछा तो पीड़ित ने सारी जानकारी उसे दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।