फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape case in hisar, haryana crime news

डेढ़ साल तक मामी से करता रहा रेप, परिजनों ने मौके पर पकड़ की छितरपरेड

Sun, 01 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 01 Oct 2017 09:15 AM IST
rape case in hisar, haryana crime news
- फोटो : Demo Photo
सदर थाना एरिया के एक गांव में एक भांजे के मामी से रेप करने का मामला सामने आया है। भांजा पिछले डेढ़ साल से मामी को डरा-धमका कर रेप कर रहा था। गांव में पहुंचकर भांजे ने शुक्रवार देर शाम मामी को घर के बाहर से जबरन बाइक पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके पर ही पकड़ा गया।


परिजनों ने उसकी जमकर छितरपरेड की और पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी देने, पड़ोस की महिला के खिलाफ साजिश रचने के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति दूध बेचने का काम करता था। दूध की गाड़ी चलाने के लिए डेढ़ साल पहले उन्होंने रिश्तेदारी में लगने वाले भांजे सातरोड़ गांव निवासी अमित को रखा था।


एक रात उसका पति और परिजन घर से बाहर गए हुए थे। अमित ने उसके साथ दुराचार किया। महिला ने पति और परिवार के लोगों को यह बात बताई। परिजनों ने बेइज्जती के डर से अमित को गाड़ी चलाने के काम से हटा दिया। इसके बाद अमित लगातार उसके पति का शहर आते-जाते पीछा करने लगा। डर के मारे पति का दूध बेचने का काम परिजनों ने छुड़वा दिया। युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला के फोन पर पीड़िता से बात करवाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


जब भी वह घर से बाहर निकलती पड़ोस की महिला युवक से बात करने के लिए कहती। वारदात वाले दिन जब वह घर से बाहर कुछ ही दूरी पर हैंडपंप से पानी लेने गई तो महिला ने युवक को साजिश के तहत बुला रखा था। युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगा। शोर मचाने पर महिला के पति और जेठ ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। घर की महिलाओं ने अमित की जमकर छितरपरेड की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक और आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।  

महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ रेप, मारपीट, छेड़छाड़ और महिला के खिलाफ साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-संतोष, एसआई सदर थाना
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed