फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape case, had asked for Rs 5 lakh to settle, woman and happily cede its

रेप केस निपटाने को मांगे थे 5 लाख रुपये, महिला और मुशी दबोचे

Sat, 28 Jan 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 28 Jan 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Rape case, had asked for Rs 5 lakh to settle, woman and happily cede its
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

छेड़खानी और रेप के एक मामले को निपटाने के लिए पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में मॉडल टाउन चौकी प्रभारी और चौकी के मुंशी और आरोप लगाने के बाद सौदा कर रही महिला को विजिलेंस ने शुक्रवार को काबू कर लिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले लखनौर साहिब के रहने वाले एक व्यक्ति ने विजिलेंस में शिकायत दी कि उसके बुआ के दो लड़के जो कि सद्दोपुर में रहते हैं, के खिलाफ एक महिला ने पुलिस चौकी मॉडल टाउन में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की शिकायत दी है। 
विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस चौकी से उन्हें फोन आया, जहां शिकायतकर्ता महिला भी मौजूद  थी। पुलिस की मौजूदगी में महिला ने मामला रफा-दफा करने के लिए पांच लाख रुपये मांगे और मामला चार लाख में तय हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने किए गिरफ्तार

Rape case, had asked for Rs 5 lakh to settle, woman and happily cede its
पु‌लिस - फोटो : file photo

इस पर 50 हजार तो वहीं महिला को दे दिए गए और 50 हजार रुपये शुक्रवार को दिए जाने थे। उस व्यक्ति ने इस बारे में विजिलेंस से शिकायत पर। 

इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछा दिया और शुक्रवार को 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेते वक्त महिला को काबू कर लिया। महिला ने अपने बयानों में इस मामले में मॉडल टाउन पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश और मुंशी राजीव कुमार की संलिप्तता भी बता दी।

इस पर विजिलेंस ने महिला समेत चौकी प्रभारी और मुंशी के खिलाफ भी केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर राजेश के अनुसार तीनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed