{"_id":"5845a92a4f1c1be35944804e","slug":"rape-by-swindle-been-married-for-two-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में जिला अदालत ने युवक को सात साल कैद की सजा सुनाई है। महिला एवं बाल अपराध से जुड़ी विशेष अदालत ने सोमवार को सजा का एलान किया। दुष्कर्म का दोषी विराट कुमार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, विराट ने पीड़िता के साथ दो वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोप के मुताबिक दोषी ने पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया था। मामले में पुलिस ने विराट की मां को भी इस मामले में साजिश रचने का आरोपी बनाया था। लेकिन सबूतों के अभाव में विराट की मां को कोर्ट ने बरी कर दिया था।
विज्ञापन
विराट ने पीड़ित युवती से 2011-12 में शारीरिक संबंध बनाए थे। जब उसने शादी से इंकार कर दिया था। इसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शुरू में तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद पीड़ित ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश के बाद दोषी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन