{"_id":"5b9feadd867a557f6a2a38c2","slug":"rape-attempt-with-minor-girl-in-kundali-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मासूम से हैवानियत का प्रयास, पुलिस ने जारी किए स्केच, 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में मासूम से हैवानियत का प्रयास, पुलिस ने जारी किए स्केच, 25 हजार का इनाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (हरियाणा)
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में दुष्कर्म की वारदातें थमती नहीं दिख रही हैं। रेवाड़ी गैंगरेप के बाद कुंडली में भी मासूम के साथ हैवानियत का प्रयास किया गया। हरियाणा के कुंडली क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने सुराग लगाने के लिए अज्ञात आरोपी का स्केच जारी किया है। साथ ही सुराग देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक का पता लगाने के लिए सोमवार को भी करीब 100 प्रवासी युवकों को थानों में बुलाकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विदित रहे कि कुंडली क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्ची शुक्रवार तीसरे पहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात युवक ने उसे खाने का सामान देने के बहाने एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। बच्ची के घर आने पर मामले का पता लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने मासूम बच्ची से जानकारी लेकर संदिग्ध आरोपी का स्केच भी बनाकर जारी किया है। साथ ही आरोपी का कोई भी सुराग देने पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए सोमवार को भी कुंडली थाना पुलिस ने आसपास क्षेत्र में रह रहे करीब 100 प्रवासी युवकों को थाने में बुलवाया। उनसे गहनता से जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में सोमवार को भी करीब 100 युवकों से पूछताछ की गई। संदिग्ध आरोपी का स्केच जारी कर दिया गया है। साथ ही 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। - हरिंद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत।