{"_id":"4ca869e26692bd820877835bb7d0e7eb","slug":"rape-attempt-with-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवस के दरिंदे ने मासूम को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवस के दरिंदे ने मासूम को भी नहीं बख्शा
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Wed, 24 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवसी दरिंदे ने 4 साल की मासूम को भी नहीं बख्शा। बच्ची को उठाकर ले गया करने लगा गंदी हरकतें। मामला पंजाब के खरड़(मोहाली) का है।
विज्ञापन
गांव झंजेड़ी में एक युवक ने साढ़े चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। वहां खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर और लड़की के परिजनों के वहां आने पर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बच्ची की मां ने बताया कि 21 जून की दोपहर उसकी बच्ची गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वहां पड़ोस में रहने वाला अमनदीप पहुंच गया। वह बच्ची को उठाकर बाड़े में ले गया। साथ ही बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। इतने में वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इसी बीच वह भी वहां पर पहुंच गई। बच्ची के पिता भी आ गए। उन्होंने गांव के गण्यमान्यों को पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफतार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।