फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape attempt with child

हवस के दरिंदे ने मासूम को भी नहीं बख्शा

Wed, 24 Jun 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Wed, 24 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
rape attempt with child

हवसी दरिंदे ने 4 साल की मासूम को भी नहीं बख्शा। बच्ची को उठाकर ले गया करने लगा गंदी हरकतें। मामला पंजाब के खरड़(मोहाली) का है।

विज्ञापन


गांव झंजेड़ी में एक युवक ने साढ़े चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। वहां खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर और लड़की के परिजनों के वहां आने पर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने बताया कि 21 जून की दोपहर उसकी बच्ची गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी वहां पड़ोस में रहने वाला अमनदीप पहुंच गया। वह बच्ची को उठाकर बाड़े में ले गया। साथ ही बच्ची से अश्लील हरकतें करने लगा। इतने में वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वह भी वहां पर पहुंच गई। बच्ची के पिता भी आ गए। उन्होंने गांव के गण्यमान्यों को पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को  गिरफतार करने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed