फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape and murder of girlfriend's friend, accused sent to jail

गर्लफ्रेंड की सहेली का रेप करने वाले युवक को कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 14 Mar 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका,पंचकूला Updated Mon, 14 Mar 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
rape and murder of girlfriend's friend, accused sent to jail
कालका में रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

कालका में 9वीं की छात्रा से रेप के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी युवक रोहित को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। उत्तर प्रदेश के कानपुर उन्नाव निवासी आरोपी युवक रोहित को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस इस संगीन मामले के प्रत्येक पहलू की जांच में लगी है।

विज्ञापन


रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक रोहित से जानकारी हासिल करनी है कि उसने छात्रा को कौन सी नशीली दवा दी थी। इसके अलावा उसके पास नशीली दवा कहां से आई। घटना में कितने लोग शामिल हैं। इसका मास्टर माइंड कौन है। उधर, रविवार को ही रोहित की गर्लफ्रेंड को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे नारी निकेता भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्या था मामला
शुक्रवार को कालका के वार्ड एक के एक मकान में 9वीं की छात्रा अर्द्धनग्न अवस्था में मृत मिली थी। कालका पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच व आसपास के लोगों बयान के अनुसार मृतका की सहेली व रोहित नामक लड़के से अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों ने अपने जुर्म कबूल कर लिये। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसने नशा देकर रेप किया और भेद खुलने के डर से गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed