फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape alligade blackmailing business run at haryana, police varify

रेप के नाम पर रईसजादों से ब्लैकमेलिंग, धंधा जारी...

Sun, 07 Jun 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Sun, 07 Jun 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
rape alligade blackmailing business run at haryana, police varify

हरियाणा में अब रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने का धंधा चलने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि फिलहाल इस पर पुलिस अधिकारी खामोशी इख्तियार किए हुए हैं, लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष के एक केस के सिलसिले में जानकारी के लिए के आने बाद दावा जा रहा है कि रेप के कुछ मामले संदेहास्पद है और जल्द इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा।

पिछले माह होटल में हुए रेप की जांच कर रही पुलिस उस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले की अब तक हुई जांच में मामला पूरी तरह से संदिग्ध पाया गया है। हालांकि जांच चल रही है और आगे सभी तथ्यों को परखा भी जा रहा है।
विज्ञापन


इसी मामले की जानकारी लेने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने भी इस प्रकरण से संबंधित फाइल शनिवार को एसपी ऑफिस में देखी और पत्रकारों का बताया कि वे जांच से संतुष्ट है और मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बढ़ा ब्लैकमेलिंग का अंदेशा

rape alligade blackmailing business run at haryana, police varify

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि यह एक मामला ही नहीं बल्कि ऐसे कुछ और मामले हैं जो रेप के दर्ज हुए हैं लेकिन प्रारंभिक जांच में वे संदिग्ध पाए गए हैं।

ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि रेप केनाम पर ब्लैकमेलिंग का धंधा करने वाला गिरोह भी सक्रिय है। एक अधिकारी ने यहां तक दावा किया है कि ऐसे ही एक गैंग का खुलासा जल्द हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस गैंग में 20 से 25 लोग शामिल है।

पहले लड़कियों के जरिये फांसते हैं फिर करते हैं ब्लैकमेल
जानकारो का कहना है कि ऐसे गिरोह पहले लड़कियों के जरिये रईस व्यक्तियों को अपने जाल में फांसते हैं और फिर बाद में उन्हें ब्लैकमेल करते हैं।

यदि संबंधित व्यक्ति उनकेजाल में फंस जाता है तो लाखों रुपए वसूले जाते हैं नहीं तो उन पर रेप का आरोप लगा दिया जाता है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही ऐसे गैंग का खुलासा करने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed