फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape allegation by girl player on mdu rohtak sports director

MDU रोहतक के खेल निदेशक पर खिलाड़ी से रेप के आरोप

Thu, 28 Jan 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 28 Jan 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
rape allegation by girl player on mdu rohtak sports director

हरियाणा में रोहतक स्थित एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल के खिलाफ छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


25 जनवरी को जींद निवासी युवती ने पीजीआईएमएस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला 2012 का है। जींद निवासी एक छात्रा ने करीब पांच माह पहले आरोप लगाया था कि एमडीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्ट डा. देवेंद्र सिंह ढुल ने उससे अभद्रता की है। छात्रा कबड्डी खिलाड़ी है।

छात्रा का कहना है कि वह किसी खेल आयोजन में हिस्सा लेने दिल्ली गई थी, जहां डा. ढुल ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश की। एफआईआर में छात्रा ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले की जांच एएसआई सुशीला को सौंपी गई है। हालांकि अभी निदेशक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


पांच माह पहले उठा था मामला
गौरतलब है कि मामला करीब पांच माह पहले सामने आया था। पीड़ित छात्रा ने एमडीयू के तत्कालीन कुलपति सहित राजभवन तक इस संबंध में शिकायत भेजी थी। 2012 का मामला बताया गया था और आरोप-प्रत्यारोप के बाद कुछ समय के लिए यह मामला ठंडा हो गया। 25 जनवरी को पीजीआई थाने में डा. ढुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत की ऑडियो हुई थी वायरल
मामले में पांच माह पहले पीड़ित पक्ष की ओर से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अधिकारियों को शिकायत के साथ मुहैया कराई गई थी। इसमें पीड़ित और डायरेक्टर के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग थी।


युवती की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच महिला एएसआई सुशीला को सौंपी गई है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
- नरेंद्र कुमार एसएचओ, पीजीआईएमएस थाना

पहले एफआईआर को देखा जाएगा, उसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी। विवि प्रबंधन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
- डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार, एमडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed