फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape accused surrender in court, on remand

रेप के आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस रिमांड पर

Thu, 04 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 04 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
rape accused surrender in court, on remand

मोहाली के फेज-11 निवासी महिला से विवाह के नाम पर रेप और धोखाधड़ी करने के आरोपी गुरमीत सिंह ने बुधवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। उसके सरेंडर करने की सूचना पर थाना फेज-11 की पुलिस ने अदालत में रिमांड के लिए अर्जी दायर कर दी।

विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना फेज-11 के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद उसने सरेंडर किया है। आरोपी पर पुलिस ने 376, 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि आरोपी बटाला अदालत में काम करता था। महिला ने बतया कि उसके परिवार के सदस्य का वहां केस चल रहा था। इस दौरान उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। सोशल मीडिया पर दोनों में लंबी बातें होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। उसने विवाह का झांसा देकर कई बार उससे संबंध बनाए। महिला ने बताया कि इसी बीच आरोपी को पता चल गया कि उसका पति से तलाक होने वाला है। ऐसे में उसे काफी मात्रा में पैसे और ज्वैलरी मिलेगी। इसके बाद वह उसे मोहाली ले आया।


काफी समय तक दोनों लिव इन में रहे। महिला का आरोप है कि तलाक से पैसे और ज्वैलरी से उसने अपना घर खरीद लिया। जब उसे इस बारे में पता चला तो उसने पूछने की कोशिश की।

इसके बाद उसने संबंध तोड़ लिया। इसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया। इसी बीच पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed