फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape accused released by firing on chandigarh police

चंडीगढ़ में पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए रेप का आरोपी

Sat, 16 Jan 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
rape accused released by firing on chandigarh police

चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में करीब दर्जन भर लोग पुलिस पर फायरिंग करके रेप के आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस तलाश में जुटी है। फिलहाल मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आरोपियों पर हमला कर घायल करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन से महिला पुलिस कर्मी सहित तीन पुलिसकर्मी सेक्टर-40 में रेप के एक आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार कर सेक्टर-39 थाने ला रही थी। तभी रास्ते में उसके लगभग 12 साथियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया और आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सेक्टर-40 की पीड़ित महिला ने 17 नवंबर को सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में मुल्लांपुर निवासी परमजीत सिंह, उसके दो साथी निखिल और गौरव पर दुराचार का का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर आरती गोयल की अगुवाई में पुलिस मुल्लांपुर से परमजीत को गिरफ्तार करने के लिए गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कर्मी आरोपी को लेकर एक भीड़ भरी जगह पर पहुंची और पुलिस की गाड़ी रुकी। तभी आरोपी परमजीत के साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और उसे छुड़ाकर फरार हो गए। इस मारपीट में एक पुलिस कर्मी को मामूली चोटें भी आई हैं।


पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार आरोपी परमिंदर सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर दुराचार किया। आरोप है कि उसके दो अन्य साथी निखिल और गौरव ने भी उसके साथ दुराचार किया था। महिला जब भी पुलिस में शिकायत देने की बात कहती थी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed