फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampal may be relation with naxal terrorism

कहीं नक्सलियों के संपर्क में तो नहीं थे रामपाल?

Sat, 22 Nov 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 22 Nov 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
rampal may be relation with naxal terrorism

सतलोक आश्रम के संत रामपाल कहीं नक्सलियों के संपर्क में तो नहीं थे, ऐसी संभावना एसआइटी जांच में सामने आई। आश्रम में तीसरे दिन चली सर्च में टीम सदस्यों ने आश्रम में छिपे बैठे तीन और समर्थकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले हैं। इनकी पहचान लक्ष्मण दास कोहरी निवासी बांडे, जिला दतिया मध्यप्रदेश, अजय दास वासी, आलोनी, जिला खगड़िया, बिहार, महेश कुमार निवासी बालोदा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह तीनों रामपाल के कमांडो हो सकते हैं। टीम को मिला कैश आश्रम के उन कमरों से मिला है जहां ब्लैक ड्रेस कमांडो के इंचार्ज रूम थे। तलाशी अभियान के दौरान एसआइटी ने एक बस, एक जिप्सी व एक बुलेट प्रूफ सफारी गाड़ी, दो ट्रैक्टर कब्जे में लिए हैं। इन ट्रैक्टरों के साथ दो ट्रॉली भी हैं। टीम ने 82 बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च अभियान में आसपास के पंचायती सदस्यों का भी सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने इन सदस्यों की मदद निर्धारित समय सीमा में सर्च अभियान पूरा करने व गहनता से छानबीन करने के लिए ली है।

12 सौ लीटर मिला मिट्टी का तेल

rampal may be relation with naxal terrorism

आश्रम के अंदर 12 सौ लीटर मिट्टी का तेल भी मिला है। टीम ने अंदाजा लगाया है कि यह तेल ईंधन के लिए रखा हुआ था। आश्रम का बिजली कनेक्शन कटने के दौरान अंदर रह रहे अनुयायी इसे ईंधन के रूप में प्रयोग कर रहे थे।

सफाई के लिए लगे 36 कर्मचारी
संत को गिरफ्तार किए जाने के बाद से आश्रम में पूरी तरह से गंदगी फैली हुई है। जिला प्रशासन ने आश्रम की साफ सफाई के लिए नगर पालिक बरवाला को निर्देश दिए हैं। नप ने अपने 36 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी आश्रम में लगा दी है।

महीने भर का था आश्रम के अंदर राशन
आश्रम के अंदर करीब एक महीने का राशन भंडार था। इनमें ऐसी खाद्य सामग्री भी है जो खराब हो गई है। प्रशासन अब जल्द ही कोर्ट की अनुमति से आश्रम में मिली ऐसी खाद्य सामग्री को नष्ट करेगा जिसका खराब होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed