फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampage on prostitution in colony, women beaten by public

'सेक्स रैकेट' चला रही युवतियों को पीटा, तोड़फोड़

Wed, 25 Jun 2014 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 25 Jun 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
rampage on prostitution in colony, women beaten by public

कैथल शहर की नानकपुरी कालोनी में वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ की और घर से निकलने का प्रयास कर रहीं दो युवतियों की भी जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि दोनों युवतियां घर में वेश्यावृत्ति का अड्डा चला रही थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि मामले को शांत कर दिया गया है। लेकिन लिखित में कोई शिकायत मिली तो ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस से कई बार मिले पर कार्रवाई

rampage on prostitution in colony, women beaten by public

नानकपुरी कालोनी में आसपास से भारी संख्या में महिलाओं एवं लोगों ने एकत्रित होकर एक घर पर हमला बोल दिया और घर की खिड़की के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कहा कि यहां एक महिला गलत काम कर रही है।

इस कारण कॉलोनी में रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने कहा कि उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस बारे में वे कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना शहर से एसआई चरणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की तो मकान में कोई नहीं मिला। इस बारे में कालोनी के लोगों को सूचना दी कि घर में महिलाओं के अलावा कोई नहीं था।

दो युवतियों ने किया भागने का प्रयास

rampage on prostitution in colony, women beaten by public

एक बार तो पुलिस ने सभी को शांत कर दिया और मौके से पुलिस कर्मचारी भी चले गए। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उस मकान के दूसरे दरवाजे से निकलीं दो युवतियों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर महिलाओं ने उन्हें घर से कुछ दूरी पर ही घेर लिया।

इसके बाद महिलाओं ने दोनों युवतियों की जमकर पिटाई की। दोनों युवतियां किसी तरह वापस मकान में पहुंची और घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद फिर से थाना शहर से पुलिस पहुंची तथा लोगों को शांत किया।

विज्ञापन

एक महिला ने किया चाकू से हमला

rampage on prostitution in colony, women beaten by public

इसी बीच एक महिला रामप्यारी ने बताया कि जब उसने यहां हो रहे कार्यों का विरोध किया तो एक महिला ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई है।

इसी प्रकार से संतोष वर्मा, दीप शर्मा सहित अन्य ने कहा कि उनका यहां जीना दूभर हो गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे शिकायत अनुसार कार्रवाई करेंगे।

एसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को वेश्यावृत्ति करवाए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की तो कोई नहीं मिला। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया है। कोई लिखित शिकायत आएगी तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed