फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rampage by drinker girls in mohali, arrested

नशे में धुत्त लड़कियों का हंगामा, युवक समेत 3 गिरफ्तार

Tue, 19 May 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 19 May 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
rampage by drinker girls in mohali, arrested

सेक्टर-69 पंचम सोसायटी में नशे में धुत युवतियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दो लड़कियों व एक लड़के को काबू किया था। दोनों युवतियों का फेज-6 सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया था। जबकि, लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही थी। दोनों युवतियों सेक्टर-68 के किराए के फ्लैट में रहती थीं। उनके पास एक युवक भी आया हुआ था। उन्होंने वहां पर नशा कर जमकर हुड़दंग मचाया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। फेज-8 थाना पुलिस ने तीनों को वहां से काबू किया। थाना फेज-8 के प्रभारी अमरबीर सिंह ने बताया कि युवतियों को गत रात नशा करते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके भाई की जिम्मेदारी पर इन्हें छोड़ दिया गया था। लेकिन, लड़कियों ने नशे का सेवन फिर से नहीं छोड़ा था। इसकी सूचना सोमवार को फिर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने दोनों युवतियों का मेडिकल करवाकर नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया है।


पर्चा दर्ज नहीं हुआ तो थाने का करेंगे घेराव
बीजेपी के पार्षद बॉबी कंबोज ने बताया कि सोसाइटी में गलत प्रभाव पड़ रहा है। नेता युवतियों के साथ पकड़े गए लड़के को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी को पुलिस ने स्मैक के साथ पकड़ा है। अगर आरोपी लड़के पर पर्चा दर्ज नहीं किया गया तो मंगलवार को वह स्थानीय लोगों के साथ धरना देंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed