फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rajesh Bawana gang's henchmen shot himself after Police siege in sonipat

सोनीपतः पुलिस ने घेरा तो राजेश बवाना गैंग के गुर्गे ने खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 02 Apr 2019 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Bawana gang's henchmen shot himself after Police siege in sonipat
सांकेतिक तस्वीर

सोनीपत के गांव सैदपुर के पास खेत के कमरे में लूट की साजिश रच रहे राजेश बवाना गैंग के गुर्गों को पुलिस ने घेरा तो एक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस ने दो गुर्गों समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं, थाने में पहुंची मनीष की मां लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने मिलकर उसके बेटे को मार डाला। पुलिस ने आरोपी अभिषेक और सन्नी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। महिला को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एएसपी डॉ. अर्पित जैन ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सैदपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सोमवार देर रात गश्त पर थे। रात ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि सैदपुर के खेत में बने कमरे में राजेश बवाना गैंग के गुर्गे लूट का षड्यंत्र रच रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग पार्टी बनाकर घटनास्थल पर रेड की। पुलिस के ललकारने के बाद दो युवक कमरे से बाहर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो इसी बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पुलिस अंदर गई तो एक युवक मरा पड़ा था। उसे कनपटी के पास गोली लगी थी। पास ही देसी पिस्टल पड़ी थी। युवक की पहचान लंबी कलां निवासी मनीष के रूप में हुई है। कमरे में मौजूद महिला की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के गांव कटेवड़ा निवासी अभिषेक उर्फ शेखू व पूठकलां निवासी सन्नी डबास के रूप में हुई है। दोनों राजेश बवाना गैंग के गुर्गे हैं। मनीष भी राजेश बवाना गैंग से जुड़ा था। उनके पास से दो पिस्टल और 11 कारतूस मिले हैं। आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास और लूट के कई केस दर्ज हैं। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की सूचना के बाद एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed