{"_id":"64d8899ba5d9c84ae802a0f5","slug":"railway-worker-killed-in-road-accident-in-jhajjar-of-haryana-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar News: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, रेलवे कर्मी की दर्दनाक मौत, पंजाब में था तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jhajjar News: ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, रेलवे कर्मी की दर्दनाक मौत, पंजाब में था तैनात
Sun, 13 Aug 2023 01:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:16 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई अमल की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर जिले के कुलाना पटौदी रोड पर देर रात नौ बजे एक ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दीष इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सुरेंद्र के तौर पर हुई। वह गांव अहरी का रहने वाला था। मृतक अंबाला डीवीजन के धुरी (पंजाब) में रेलवे टेक्निकल पद पर तैनात था। वह किसी परिजन की दवाई लेने जयपुर गया था। वहां से लौटते वक्त अपनी मोटरसाइकिल पटौदी से लेकर घर आ रहा था।
विज्ञापन
तभी कुलाना-पटौदी रोड पर ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं। जांच अधिकारी एएसआई जिले सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई अमल की जा रही है।
विज्ञापन