फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   railway employees murder while he sleeping house at home in ludhiana

घर में सो रहे रेलवे कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस को किसी अपने पर है शक

Fri, 20 Jul 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 20 Jul 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
 railway employees murder while he sleeping house at home in ludhiana
सांकेतिक तस्वीर
घर में सो रहे रेलवे कर्मचारी की धारदार हथियारबंद हमलावरों हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मामला पंजाब के लुधियाना के हैबोवाल का है। यहां के नगर इलाके में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में सो रहे रेलवे कर्मचारी की गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। वारदात का पता उस समय चला जब मृतक की पत्नी कमरे में आई। खून से लथपथ पति का शव देख उसने शोर मचाया। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक कुलदीप कुमार (43) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कुलदीप के भाई प्रदीप कुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 
थाना हैबोवाल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह रेलवे विभाग में बतौर इलेक्ट्रानिक विभाग में हेल्पर तैनात था। वीरवार की रात को वह कमरे में सो गया, जबकि बाकी परिवार के लोग ऊपर छत पर सो गए। इसी दौरान देर रात कोई व्यक्ति हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और कुलदीप को मौत के घाट उतार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सुबह उसकी पत्नी नीचे आई तो उसने शोर मचाया। सब इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि कुलदीप के भाई ने यह बताया है कि सुबह तीन बजे के करीब चार लोगों को उन्होंने अपने भाई के घर आते हुए देखा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने में लगी हुई है, ताकि कोई सुराग मिल सके। 

डेढ़ से दो घंटे में निपटाई जांच 
खुद को हाईटेक सिस्टम से लेस बताने वाली महानगर की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पूरे हाईटेक तरीके से जांच की। पुलिस को हत्या की सूचना सुबह छह और साढ़े छह बजे के बीच मिली। पुलिस अधिकारी भी जांच को वहां पहुंचे। पुलिस की पूरी टीम ने डेढ़ से दो घंटे में पूरे घटनास्थल पर जांच करी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस अधिकारी वहां से चले गए। कुलदीप कुमार की हत्या के मामले में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है चाहें पुलिस अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रही, लेकिन लोगों में चर्चा है कि कुलदीप की हत्या किसी नजदीकी ने की है।  


पुलिस कर रही जल्द गिरफ्तारी का दावा
कुलदीप की हत्या के मामले में एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में जांच की जा रही है। पत्नी पर हत्या के आरोप की बात करने पर एसीपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पत्नी के साथ साथ कुलदीप के बाकी नजदीकी रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed