फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   raid of health department on private hospital, Abortion Kit seize

पंचकूला के प्राइवेट अस्पताल में छापेमारी, गर्भपात की किट मिली

Fri, 18 Mar 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 18 Mar 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
raid of health department on private hospital, Abortion Kit seize
अस्पताल - फोटो : DEMO Pics

पंचकूला में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को सेक्टर-17 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहे एडवांस गायनी सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को एमटीपी सेट सहित गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित किट बरामद हुई।

विज्ञापन


सेक्टर-14 थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डा. सरोज की शिकायत पर एडवांस गायनी केयर क्लीनिक के खिलाफ पीएनडीटी व एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, जब अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह नहीं मिले। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डाक्टर का मोबाइल नंबर भी स्विच आफ आ रहा है।
विज्ञापन


पंचकूला के सिविल सर्जन डा. वीके बंसल ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात से संबंधित जिला स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन (पीएनडीटी) डा. सरोज ने टीम गठित कर सेक्टर-17 के अस्पताल में छापेमारी की। डिप्टी सिविल सर्जन डा. सरोज ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी। शिकायत में सेक्टर-17 के जिस गायनी केयर क्लीनिक का जिक्र किया गया था। वह सेंटर प्राइवेट अस्पताल के भवन में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब टीम के साथ वह मौके पर पहुंचीं तो सेंटर में डाक्टर या नर्स तो दूर चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी भी नहीं था। पूछताछ के लिए अस्पताल की नर्स श्रीरा को बुलाया गया। श्रीरा ने सेंटर को लेकर ठोस जानकारी नहीं दी। उसने बताया कि अस्पताल के संचालक ऊपरी फ्लोर पर रहते हैं। डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल के संचालक के न मिलने पर उनकी पत्नी से पूछताछ और जांच की गई। इस दौरान गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित किट बरामद हुई।

डीसीपी अनिल कुमार धवन ने बताया जिला स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डा. सरोज की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने एडवांस गायनी केयर क्लीनिक सेक्टर-17 के खिलाफ पीएनडीटी व एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं जब संबंधित अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह नहीं मिले। पुलिस के अनुसार डाक्टर का मोबाइल नंबर भी स्विच आफ आ रहा है।

कैसे खुली अल्ट्रासाउंड की सील: छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन को भी चैक किया। डा. सरोज के मुताबिक अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पहले सील की गई थी, लेकिन जब इस मशीन को चैक किया गया तो इसकी सील खुली मिली। सील को खोलना कानून अपराध है। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता कि इस मशीन का इस्तेमाल हो रहा था या नहीं।


पुलिस को भी नहीं दी गई छापेमारी की सूचना: छापेमारी के दौरान पुलिस मौजूद नहीं थी। इस छापेमारी को बेहद गोपनीय रखा गया। डिप्टी सिविल सर्जन के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि छापेमारी के दौरान पूरा अमला लेकर जाने से वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती थी। वहीं स्थानीय डाक्टरों का प्रेशर भी आ सकता था। इसलिए पुलिस और मीडिया को इस छापेमारी की जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed