फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   raid: doctor arrest with Selling of abortion pill to fake patient

800 रुपये में मरीज को गर्भपात की दवा बेचती लेडी डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 03 Jun 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
raid: doctor arrest with Selling of abortion pill to fake patient
गर्भपात की दवा बेचती लेडी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 800 रुपये में मरीज को गर्भपात की दवा बेचती क्लीनिक संचालिका डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा। मामला हरियाणा के पंचकूला का है। स्वास्थ्य एवं महिला बाला विकास विभाग की ज्वाइंट टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमटीपी किट बेचते हुए सेक्टर-15 स्थित फैमिली क्लीनिक की संचालिका डॉक्टर अरुणा को रंगे हाथों पकड़ा है।

विज्ञापन


टीम ने डॉक्टर को आठ सौ रुपये और एमटीपी किट के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एमटीपी एक्ट की धारा 4 और 5 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर -7 में फैमिली क्लीनिक की संचालिका प्रतिबंधित एमटीपी को बेचने का काम करती हैं।  
विज्ञापन

 
फर्जी ग्राहक बनकर डॉक्टर को पकड़ा उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल व एवं महिला विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर, महिला इंस्पेक्टर नेहा चौहान ने टीम गठित की। डाक्टर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम के सदस्यों ने सेक्टर-15 के मकान नंबर-7 में एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। महिला ने निजी अस्पताल फैमिली क्लीनिग में तैनात डॉ. अरुणा से एमटीपी किट की मांग की। 800 रुपये में एमटीपी का सौदा तय हो गया। जैसे ही महिला को डॉक्टर अरुणा ने एमटीपी किट दिया टीम ने डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 7 में प्राइवेट अस्पताल में एमटीपी किट बेचती थ्‍ाीं

raid: doctor arrest with Selling of abortion pill to fake patient
गर्भपात की दवा बेचती लेडी डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

किट और आठ रुपये बरामद
इस दौरान टीम ने महिला डॉक्टर अरुणा से एमटीपी किट और 800 रुपए भी बरामद किए हैं। डॉ. सरोज अग्रवाल ने जब महिला डॉक्टर की डिग्री देखनी चाही तो उन्होंने स्वयं को बीएएमएस डॉक्टर बताया, लेकिन डिग्री नहीं दिखाई।

इस पर टीम के सदस्यों ने महिला डाक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में सेक्टर-14 थाना की पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ एमटीपी एक्ट की धारा 4 व 5 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। 
 
उपायुक्त के आदेश पर की कार्रवाई
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 7 में प्राइवेट अस्पताल में डॉ. अरुणा अवैध रुप से एमटीपी किट बेचती हैं।

इसके बाद मामले को उपायुक्त के संज्ञान में लाया गया और उनके निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग  की एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा गया और उसे रंगे हाथों अवैध रुप से किट बेचते हुए पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed