{"_id":"5b6b0f304f1c1bed238b5510","slug":"racial-attacks-on-elderly-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंजाबः कैलिफोर्निया में बुजुर्ग पर नस्ली हमला, पेट में लात मारी, मुंह पर थूका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबः कैलिफोर्निया में बुजुर्ग पर नस्ली हमला, पेट में लात मारी, मुंह पर थूका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलिफोर्निया के शहर मनटीका में पंजाबी मूल के एक 71 वर्षीय बुजुर्ग पर दो युवकों ने नस्ली हमला कर बुरी तरह जलील किया। बुजुर्ग को नीचे जमीन पर गिराकर पेट में लातें मारी और उसके मुंह पर थूककर आरोपी भाग गए। बुजुर्ग की पहचान साहिब सिंह के तौर पर हुई है। मारपीट की घटना पार्क के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात सोमवार भारतीय समय के अनुसार शाम के साढ़े छह बजे की है।
पंजाब के रहने वाले साहिब सिंह लंबे समय से कैलिफोर्निया के शहर मनटीका में परिवार समेत रह रहा है। सोमवार को सुबह करीब छह बजे जब बुजुर्ग साहिब सिंह सैर करने के लिए अपने घर के नजदीक पार्क में गया तो वहां पर दो युवक पार्क में आए और बुजुर्ग के साथ बहस करने लगे। तभी एक युवक ने बुजुर्ग को पहले घूंसा मारा फिर लात मारी। जब बुजुर्ग उठकर उनका पीछा करने लगे तो एक युवक ने बुजुर्ग के पेट और उसके पैर में लात मारकर जमीन पर गिरा दिया।
जिस से बुजुर्ग की पगड़ी जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी फरार होने लगे तो उनमें से एक युवक फिर से वापस आया और जमीन पर गिरे बुजुर्ग को दो लात मारकर उसके मुंह पर थूका और साथी के साथ फरार हो गया। यह वारदात पार्क के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूत्रों ने बताया कि मनटीका की पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लेकर दोनों युवाओं की तलाश शुरू कर दी है।