फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   quantity of alcohol will be check as coming out from the discotheque

हादसों से लिया सबक, डिस्कोथेक से निकलते ही जांची जाएगी शराब की मात्रा

Fri, 21 Jul 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
quantity of alcohol will be check as coming out from the discotheque
- फोटो : File Photo
शहर में जानलेवा हादसे और हंगामे की सबसे बड़ी वजह ड्रंक एंड ड्राइव रोकने के लिए डिस्कोथेक, नाइट क्लब और पब-बार के बाहर एल्कोमीटर लगाए जाएंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने लॉ एंड आर्डर को लेकर बुलाई बैठक में यह अहम फैसला लिया।
विज्ञापन


प्रशासक ने यूटी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी कर इस फैसले को जल्द लागू करने के आदेश दिए हैं। डिस्कोथेक व नाइट क्लब मालिकों की जिम्मेदारी तय होगी कि वे क्लब व बार में आने वाले ग्राहकों की पार्टी से निकलने के बाद चेकिंग करवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा डिस्क-पब के बाहर नशे में हंगामा
यूटी पुलिस रिकार्ड के अनुसार सबसे ज्यादा हंगामा डिस्क-पब के बाहर शराब के नशे में युवक- युवतियां करती है। इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइव नाकों पर पुलिसकर्मियों से शराबी ड्राइवर आंकड़ों के अनुसार हर पांचवें दिन मारपीट कर वर्दी फाड़ते हैं। देर रात होने वाले दर्दनाक सड़क हादसों में भी ज्यादातर शराबी चालक जिम्मेवार होते हैं। चंडीगढ़ में पिछले डेढ़ सालों के अंदर 2307 शराबियों ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा मचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्नर साहब! यह एक बड़ा सवाल?

quantity of alcohol will be check as coming out from the discotheque
Liquor
डीसी व डीजीपी के नेतृत्व में होगी कार्रवाई
प्रशासक ने इस आर्डर में व्यवस्था और चेकिंग अभियान के नेतृत्व की जिम्मेवारी डीसी अजीत बालाजी जोशी और डीजीपी तेजिंदर सिंह लूथरा को सौंपी है। कार्रवाई के दौरान दोनों अधिकारी खुद चेकिंग करेंगे।

6 महीने में ड्रंक एंड ड्राइव के 1827 चालान
यूटी पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव नाकों पर जनवरी से जून 2017 तक 1827 चालान किए हैं। इसमें पेनाल्टी के अलावा गाड़ी भी इम्पाउंड कर लिया जाता हैं। इसमें जनवरी-322,फरवरी-301,मार्च-345,अप्रैल-147,मई-168 और जून में 534 ड्रंक एंड ड्राइव के चालान कर गाड़ियां इम्पाउंड की गई हैं।

गवर्नर साहब! यह एक बड़ा सवाल?
यूटी पुलिस द्वारा लगाए एल्कोमीटर में शराब के नशे की मात्रा उजागर होती है। जबकि चंडीगढ़ में ड्रग्स इंजेक्शन, हेरोइन, चरस जैसे नशे का काफी चलन है। अब सबसे बड़ा सवाल सामने आता है कि यूटी पुलिस इन नशे के सेवन करने वालों को कैसी पकड़ेगी? यूटी पुलिस की अलग-अलग थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने पिछले एक सालों में सैकड़ों नशा सप्लायर को गिरफ्तार करके ऐसे नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed