फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   purse snatching to lady doctor, and escapee

लेडी डॉक्टर से पर्स छीन एक्टिवा सवार फरार

Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
purse snatching to lady doctor, and escapee

सेक्टर-49/50 लाइट प्वाइंट पर बुधवार शाम को एक्टिवा सवार युवक लेडी डॉक्टर का पर्स छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला के बयानों पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वारदात उस समय हुई, जब सेक्टर-49 निवासी हरमिंद्र कौर शाम को सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी से एक्टिवा पर घर लौट रही थीं। जब वह सेक्टर-49/50 के लाइट प्वाइंट पर पहुंचीं तो वहां रेड लाइट थी। हरमिंद्र कौर रुककर लाइट ग्रीन होने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके बराबर में एक एक्टिवा सवार युवक आकर रुका। थोड़ी देर रुककर युवक ने एकदम से एक्टिवा के आगे रखा पर्स झपटा और तेज रफ्तार से एक्टिवा पर फरार हो गया। महिला स्कूटर सवार का नंबर नोट नहीं कर पाई। हरमिंद्र कौर 19 की डिस्पेंसरी में बतौर डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरजिंद्र कौर का दावा है कि पर्स में उसकी एक सोने की अंगूठी, मोबाइल और छह सौ रुपये नगद थे। उनका कहना है कि अगर आरोपी को उनके सामने लाया जाए तो वह उसे पहचान लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed