फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjabi singer mameet alishera saved life of people in melbourne of australia and burnt alive

ब्रिस्बेन बस हमला: 'मरते-मरते 11 की जान बचा गया मनमीत', भगवंत की पोस्ट वायरल

Sat, 29 Oct 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पटियाला) Updated Sat, 29 Oct 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer mameet alishera saved life of people in melbourne of australia and burnt alive
आस्ट्रेलिया में जिंदा जला पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में मारे गए पंजाबी युवक मनमीत अलीशेर के बारे में आप सांसद भगवंत मान की फेसबुक पर लिखी पोस्ट वायरल हो गई है। पोस्ट में भगवंत मान ने लिखा था कि 'मेरा बहुत प्यारा दोस्त मनमीत अलीशेर हिंसा का शिकार हो गया। किसी सनकी ने बस चलाते समय मनमीत के उपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन


मरते समय मनप्रीत एमरजेंसी दरवाजा खोल गया। वह खुद तो मर गया पर 11 लोगों की जान बचा गया' मनमीत तुम सदा हमारे दिलों में जिंदा रहोगे-अलविदा दोस्त। भगवंत मान ने इस पोस्ट के साथ वह तीन तस्वीरें भी अपलोड कीं, जिसमें मनमीत के साथ भगवंत मान खड़े दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मनमीत भी आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। मनमीत आस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर के तौर पर काम करता था और जब वह बस से सवारियों को उतार रहा था तो उसे आग लगा दी गई। घटना की सूचना जैसे ही उसके गांव पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से भरी बस पर हमले के दौरान हुआ हादसा

punjabi singer mameet alishera saved life of people in melbourne of australia and burnt alive
आस्ट्रेलिया में जिंदा जला पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर
ऑस्ट्रेलिया पुलिस के अनुसार जब यह हादसा हुआ तो बस यात्रियों से भरी हुई थी। हमलावर ने जब अलीशेर पर ज्वलनशील पदार्थ डाला तो सवारियां पिछले दरवाजे से भागने लगीं। इस वारदात में छह अन्य लोगों को भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलीशेर को जलाने वाला व्यक्ति ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बताया जा रहा है और उसकी उम्र 48 साल है। अलीशेर पर हमले के पीछे हमलावर का क्या मकसद था, इसे लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि स्थानीय समय के मुताबिक सुबह के नौ बजे मनमीत पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर उसकी हत्या कर दी गई।

ब्रिसबेन में झंडे झुके रहेंगे

punjabi singer mameet alishera saved life of people in melbourne of australia and burnt alive
आस्ट्रेलिया में जिंदा जला पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर
अलीशेर को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्रिसबेन में शनिवार को झंडे झुके रहने का फैसला किया गया है। पुलिस हालांकि इस हमले को नस्लभेद से जोड़कर नहीं देख रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हमले के पीछे ऐसे कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। साथ ही पुलिस इसे आतंकी घटना भी नहीं मान रही है। वहीं इस घटना से ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी समुदाय सदमे में है।

फरवरी में होनी थी शादी
मनमीत के चचेरे भाई वरिंदर सिंह ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही विदेश से अपने गांव लौटा था। शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया से फोन आया कि मनमीत को किसी ने ब्रिस्बेन में आग लगा जिंदा जला दिया है। फरवरी में उसकी शादी होनी थी, लेकिन परिवार की खुशियां बिखर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed